उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

थानाभवन में आधुनिक पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण की मांग, विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

थानाभवन 21 अप्रैल । थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने थानाभवन के ग्राम नौजल में आवंटित राजकीय पॉलिटेक्निक की भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की मांग उठाई।
विधायक ने कहा कि यदि क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण होता है, तो स्थानीय छात्र-छात्राओं को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
इस पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति के लिए शीघ्र ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button