नेत्र चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की आंखों का हुआ परीक्षण
जलालाबाद, शामली 04 अक्टूबर । जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद के प्रांगण में नेत्र जाँच शिविर मे 150 लोगों की आंखों का परीक्षण हुआ, इनमें नो लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया।
एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा के चिकित्सको ने लोगों की आंखों की जांच की। नेत्र जाँच शिविर का शुभारंभ जैन मंदिर समिति के राकेश जैन, सतेन्द्र जैन, सुभाष जैन,सुशील जैन ने किया। शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा कि किसी गरीब को आंखों की रोशनी देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी बीमार की चिकित्सा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। ऋषभ जैन, संजय जैन, राहुल जैन,सतीश जैन,सनत जैन आदि रहे। कार्यक्रम में 150 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। नो लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। आंखों के परीक्षण और ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क रखी गई है।
खेकड़ा हॉस्पिटल के अशोक मित्तल, आशीष आर्य, संजय शर्मा, सोमपाल मलिक का सहयोग रहा।
