उत्तर प्रदेशधर्म-संस्कृति

जलालाबाद में सुंदरकांड पाठ से रामलीला मंचन का शुभारंभ

जलालाबाद 03 अक्टूबर । कस्बे में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ से किया गया। रामलीला ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं रामलीला मंचन में भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामलीला ट्रस्ट के पदाधिकारी बृजमोहन सिंघल, पप्पू सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी का स्मरण किया। इसके बाद रामलीला मंचन की औपचारिक शुरुआत की गई। कलाकारों ने निर्धारित पात्रों के अनुरूप तैयारियां पूरी करते हुए मंचन की शुरुआत की। किशोरी शरण महाराज जी ने बताया कि श्री राम से बड़ा कोई नहीं है।
मंच संचालक ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाता है। रामलीला मंचन देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। देवराज जुनेजा.राजकुमार रुहेला.अंशुल. बोधराज.देवेन्द्र शर्मा. अवनीश आहूजा. जनेश्वर सैनी. राजेश सैनी. सुनहरा कोरी. सोनू. हिमांशु. लोकेश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button