उत्तर प्रदेशधर्म-संस्कृति

जलालाबाद में नारद मोह लीला मंचन के साथ रामलीला का भव्य शुभारंभ

जलालाबाद 04 अक्टूबर । जलालाबाद में रामलीला मैदान में रामलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ कर,नारद मोह लीला के भव्य मंचन कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुत किया।
कस्बे के रामलीला मैदान में रामलीला ट्रस्ट व रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ गणपति की आरती से किया गया। भगवान गणपति की आरती समाजसेवी डाक्टर यशपाल शर्मा, संत किशोरी शरण महाराज, प्रबंधक राजेश सैनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसके पश्चात समाजसेवी डॉक्टर यशपाल शर्मा द्वारा फीता काट लीला का शुभारंभ कराया। उन्हें इस अवसर पर प्रबंधक राजेश सैनी, देवराज जुनेजा, हिमांशु जुनेजा, अंशुल कोरी द्वारा पटका पहना व‌ शील्ड देकर सम्मानित किया। डॉक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष रामलीला के आयोजन से भगवान राम के मर्यादित आचरण व जीवन से हमें शिक्षा मिलती है। भगवान राम के मर्यादित जीवन की लीलाओं को देखकर हमें धर्म व अधर्म के बारे में ज्ञान होता है । इसलिए लीलाओं का आयोजन पुराने समय से कस्बे में हो रहा है। जो अपने आप में एक मिसाल है। इसके बाद लीला का मंचन शुरू हुआ। जिसमें कलाकारों ने नारद लीला की मनमोहक मंच पर प्रस्तुति की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला ट्रस्ट से जुड़े लाला बृजमोहन सिंघल, समाजसेवी प्रेम सैनी उर्फ़ पप्पू सैनी, समिति अध्यक्ष जनेश्वर सैनी, अन्य का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button