उत्तराखण्डराजनीतिराज्य

हरीश धामी के अमर्यादित व्यवहार पर भाजपा का हमला, कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग

#
**भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी बोले- विधायक के आचरण से कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा हुआ उजागर**

देहरादून,

15 नवंबर। कांग्रेस विधायक हरीश धामी के कथित अमर्यादित व्यवहार को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक के आचरण की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हुआ है।

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि यदि विधायक हरीश धामी को किसी बात को लेकर नाराजगी या शिकायत थी, तो उसे लोकतांत्रिक और मर्यादित तरीके से भी व्यक्त किया जा सकता था। सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों से जिम्मेदार आचरण और संयमित भाषा की अपेक्षा की जाती है। किसी भी परिस्थिति में अभद्र भाषा और अमर्यादित व्यवहार उचित नहीं ठहराया जा सकता।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी से मांग की कि वह अपने विधायक के कथित अशोभनीय व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार कांग्रेस की अराजक राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है।

जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता जनप्रतिनिधियों से शालीनता, मर्यादा और जिम्मेदारी की अपेक्षा करती है। जनप्रतिनिधियों को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए सार्वजनिक जीवन में संयमित व्यवहार करना चाहिए।

Advt.

Related Articles

Back to top button