हल्द्वानी की घटना के विरोध में NSUI ने ABVP का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
देहरादून 14 नवंबर
। आज हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में ABVP के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर लगे आरोपों को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस घटना के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने ABVP का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम NSUI जिलाध्यक्ष देहरादून हिमांशु रावत जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी संगठन से जुड़ा व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। ऐसे गंभीर मामलों में राजनीतिक या संगठनात्मक प्रभाव से परे निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
NSUI ने स्पष्ट किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए संगठन अपनी लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेगा।
इस दौरान NSUI के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।