उत्तराखण्डराजनीतिराज्य

हल्द्वानी में छात्रा के साथ दुराचार की घटना अत्यंत निंदनीय, दोषियों के विरुद्ध हो कठोरतम कार्रवाई : अभाविप

हल्द्वानी/देहरादून,14 नवंबर 2026 । मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हल्द्वानी में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार की गंभीर घटना के आरोपों की जानकारी सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस प्रकरण की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है तथा मांग करती है कि इस प्रकरण के दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय मिले। अभाविप छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से देखती है। अभाविप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

अभाविप उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री यशवन्त पवार ने कहा, “अभाविप इस गंभीर प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। अभाविप प्रशासन से मांग करती है की दोषियों के विरुद्ध कठोरतम से कठोरतम कार्यवाही की जाये ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय प्राप्त हो।”

Related Articles

Back to top button