राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों, बच्चों को ‘‘बाल दिवस’’ की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की
देहरादून 13 नवम्बर,2026। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से बच्चों को ‘‘बाल दिवस’’ की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की
हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव है।
राज्यपाल ने बच्चों से आह्वान किया कि वे बदलते समय की मांग को समझें और एआई, टेक्नोलॉजी तथा नवाचार को अपनाएँ। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का सही उपयोग बच्चों के भविष्य को और उज्ज्वल बनाएगा तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुँचाने में योगदान देगा।
आइए, इस बाल दिवस पर हम संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने का उचित मंच उपलब्ध कराएँगे। राज्यपाल ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है।