उत्तराखण्डपर्यटनराज्य

गुनगुनी धूप का आनन्द लेना है तो चले आओ नैनीताल की हसीन वादियों में

संवाददाता,ललित जोशी नैनीताल
नैनीताल 14 नवम्बर । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटकों का जमकर जमावड़ा लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
सुबह से ही जहां देखो वहाँ पर्यटक ही नजर आ रहे हैं और गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं तो वही नोकाविहार का भी लुफ्त उठा रहे हैं।अगर आप लोगों का भी नैनीताल व उसके आसपास घूमने का मन बना हुआ है तो जरूर नैनीताल की हसीन वादियों में आयें और ठंडी हवाओं के साथ साथ गुन गुनी धूप का आनंद लें। जबकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड हो रही हैं। उसके बाद भी नैनीताल व उसके आसपास जैसे कैची धाम नीम करौली महाराज मंदिर, पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन, स्नोव्यू देव मंदिर,केव गार्डन, चिड़ियाघर, हनुमान गढ़ मंदिर, विश्व प्रसिद्ध माँ नैना देवी मंदिर, भीमताल, सातताल, नोकुचियाताल, समेत तमाम पर्यटक स्थलों में पर्यटकों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है।यहाँ वीकेंड के चलते काफी भीड़ नजर आ रही है। पर्यटकों की भीड़ से होटल वासी, स्थानीय दुकानदार आदि दूर दराज पर्यटक स्थलों पर रोजगार कर रहे दुकानदारों के चेहरे में रौनक नजर आ रही है। जबकि सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिर भी पर्यटकों की कोई भी कमी नहीं दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button