अपराधउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एंटीरोमियो टीम ने दो मनचलों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर, 11 जनवरी। जनपद सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटीरोमियो पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति किरण तिराहा, कस्बा छुटमलपुर क्षेत्र में दो युवक महिलाओं को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना फतेहपुर की एंटीरोमियो टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
कुर्बान पुत्र — निवासी कमेशपुर
आरिफ पुत्र — निवासी कमेशपुर
के रूप में हुई है।
इस सराहनीय कार्रवाई को महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर, महिला कांस्टेबल प्रीति एवं शिवानी की टीम द्वारा अंजाम दिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button