उत्तराखण्डकानून व्यवस्थाराज्य

उत्तराखंड में 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी बदले

देहरादून 11 नवम्बर । उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कुल 30 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से अवमुक्त करते हुए नए पदभार सौंपे गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा नगर निकायों के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनात किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी दीपक सैनी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय से मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर भेजा गया है। आईएएस अधिकारी अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईएएस अधिकारी आशिमा गोयल को उधमसिंह नगर के संयुक्त मजिस्ट्रेट पद से हटाकर नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है। वहीं दीपक रामचन्द्र सेठ को रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी चमोली तथा राहुल आनंद को देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी गौरी प्रभात को पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा दीक्षित जोशी को रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर भेजा गया है।

### पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

Advt.

शासन ने पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी व्यापक बदलाव किया है। जीवन सिंह नंगन्याल को अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त, गन्ना-चीनी काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा एवं उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा के पद से हटाकर अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाया गया है।

अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली से हटाकर निदेशक पंचायती राज निदेशालय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामजी शरण शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (आईटीडीए) बनाया गया है।

जय भारत सिंह को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी से हटाकर अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून भेजा गया है। श्याम सिंह राणा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली तथा विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली से अपर आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर एवं शुगर मिल किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधमसिंहनगर के साथ कुंभ मेला हरिद्वार में अपर मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कौस्तुभ मिश्रा को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि स्मृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है।

इसी क्रम में रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर, निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) उधमसिंहनगर तथा जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून के साथ विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) की जिम्मेदारी दी गई है।

नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर, कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तथा विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उधमसिंहनगर के साथ जिला विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर तथा गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button