उत्तर प्रदेशहेल्थ

नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 लोगों की आंखों की हुई जांच, 7 ऑपरेशन के लिए चयनित

जलालाबाद,शामली 01 नवम्बर ।जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद के प्रांगण में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 125 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 7 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शिविर में एडीके जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा के चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की। शिविर का शुभारंभ जैन मंदिर समिति के राकेश जैन, सतेन्द्र जैन, सुभाष जैन एवं सुशील जैन ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी गरीब व्यक्ति को आंखों की रोशनी देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी बीमार व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता।
कार्यक्रम में ऋषभ जैन, अमन जैन, अनिल जैन, पिंटू जैन, संजय जैन, मोहित जैन, सुनीता जैन, सनत जैन, सतीश जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
शिविर में आंखों की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई। शिविर के सफल आयोजन में खेकड़ा हॉस्पिटल के अशोक मित्तल, आशीष आर्य, संजय शर्मा एवं सोमपाल मलिक का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button