उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डशोक

योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में हुआ निधन, शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल 20 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

सावित्री देवी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने की है।

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में हुआ था। उस समय कोरोना लॉकडाउन के कारण योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

Related Articles

Back to top button