उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, धनोल्टी क्षेत्र को मिलेगी विकास योजनाओं की सौगात

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल),11 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार, 12 नवंबर को जनपद टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ में आयोजित होने वाले नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में पहल की जाएगी।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, थत्यूड़ में प्रातः 11 बजे निर्धारित है। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं को महोत्सव के उद्घाटन समारोह एवं विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम की कवरेज के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button