उत्तर प्रदेशखननताज़ा खबर

यमुना नदी में अवैध खनन का संकट: रेत और मिट्टी का अवैध खनन, पर्यावरण को हो रहा गंभीर नुकसान

चौसाना,शामली। यमुना नदी के ऊदपुर और सकौती क्षेत्र में अवैध खनन की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। रात के समय जेसीबी मशीनों द्वारा नदी से रेत की निकासी की जा रही है, वहीं दिन में मुस्तफाबाद में यमुना बांध के नीचे खेतों से मिट्टी निकालकर अवैध रूप से पलाटो में भराव किया जा रहा है। इस अवैध खनन और मिट्टी भराव की गतिविधि से नदी का पारिस्थितिकीय संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है।

खनन विभाग के अधिकारियों ने इस अवैध खनन की जानकारी होने से इंकार किया है, और उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। अवैध खनन और मिट्टी भराव से नदी के किनारे कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़, भू-स्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय कृषि और जल स्रोत भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे किसानों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि इस गंभीर समस्या का समाधान किया जा सके और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखा जा सके।

रिर्पोट : चौसाना से अभिमन्यु चौहान के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button