8 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से मांगा सक्रिय सहयोग
देहरादून,0
7 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), आम आदमी पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआई (एम)] के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।