डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त युवा मंगल दल के पदाधिकारियों का किया स्वागत, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
ऋषिकेश 12 नवम्बर ।
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल से गुरुवार को ग्राम सभा सिराई के नवनियुक्त युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। गांव के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा मंगल दल के पदाधिकारी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें।
इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी विरासत का प्रतीक है। अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने तथा लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
इस अवसर पर युवा मंगल दल के अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा, विशाल पडियार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।