उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सड़क चौड़ीकरण कार्य में खानापूर्ति का आरोप, गुणवत्ता पर उठे सवाल

झिंझाना,शामली। कस्बे में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
स्थानीय निवासी तारीफ आलम ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बताया कि सड़क पर काली रोड़ी नाम मात्र की डाली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बनी सड़क को कार की चाबी से ही खोदकर नीचे की मिट्टी तक आसानी से देखा जा सकता है, जो निर्माण की खराब गुणवत्ता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों बाद बन रही है, लेकिन यदि निर्माण में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया तो यह सड़क बनने के एक माह के भीतर ही टूट सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।

रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button