संविधान दिवस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित कर, दी श्रद्धांजलि

संविधान दिवस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित कर, दी श्रद्धांजलि
मसूरी, 26 नवम्बर।
अरिहंत समाचार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर मसूरी स्थित अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए गौरव और आत्मचिंतन का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों तथा समानता के मूल्यों का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाते हुए एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय के अवसर प्राप्त हों।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संविधान हमें सामाजिक समरसता, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देता है। हमें संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संविधान के प्रति सम्मान और जनभागीदारी की भावना को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने और एक सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।



