एयर मार्शल विवेक राम चौधरी होंगे भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख 

0
1357

देहरादून: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी. भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख होंगे। एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद एयर मार्शल विवेक राम चैधरी अब उप प्रमुख के रुप में भारतीय वायु सेना की कमान संभालेंगे।

वायु सेना के उच्च अधिकारियों ने बताया कि एयर मार्शल अरोड़ा बुधवार को सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। और एयर मार्शल चौधरी के बृहस्पतिवार को नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे ।

एयर मार्शल चौधरी वर्तमान में भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान (WAC) के कमांडर.इन.चीफ के रूप में कार्यरत हैं। इस कमान के पास संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र के साथ.साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में देश के वायु क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।