उत्तराखण्डकृषि खेती

राष्ट्रीय कृषि योजना 2026-27 को राज्य स्तरीय समिति की मंजूरी, किसानों के हित में कई अहम निर्देश

देहरादून,20 मार्च 2026 । मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना को लेकर राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगली राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक दिसम्बर-जनवरी माह में आयोजित की जाए, ताकि योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने किसान मानधन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने आधार आधारित भुगतान प्रणाली और ई-केवाईसी को सख्ती से लागू करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन को बढ़ावा देने और क्लस्टर आधारित खेती पर विशेष फोकस करने को कहा गया। मुख्य सचिव ने प्रदेश में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने, अधिक से अधिक फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने तथा स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सचिव श्री दिलीप जावलकर, श्री एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button