उत्तराखण्डराजनीति

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित निदेशकों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया स्वागत

देहरादून, 7 सितंबर। जिला सहकारी बैंक, देहरादून के नवनिर्वाचित निदेशकों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित निदेशकों का पटका पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों, काश्तकारों तथा आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित निदेशकों से सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा बैंक की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर मंजीत रावत, विनोद कुमार, विपिन चौहान, पूजा गौड़, सुनीता तोमर, सूरत सिंह चौहान, भीम सिंह पुंडीर, विरेश थापली, गीतिका कुकरेती, राजीव चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button