उत्तर प्रदेशजनसुनवाईताज़ा खबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, विभिन्न विभागों की योजनाओं के लगभग 700 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने का काम करता है – प्रतिभा

शामली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वाधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन सिटी ग्रीन दिल्ली रोड शामली में आयोजित किया गया। आयोजित मेगा कैंप में पहुंचकर श्रीमती प्रतिभा, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया योजनाओं की जानकारी ली और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने की बात कही। इसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज यहां पर जो मेगा कैंप आयोजन किया गया है वह नालसा (NALSA) और सालसा (SALSA) की गाइडलाइन के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से शासन स्तर पर जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाती है उनका लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा। जिसके चलते यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं के स्टाल लगाए गए हैं ताकि लोगों को एक ही छत के नीचे योजनाओं की जानकारी हो उनका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो गरीबों को और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य काम गरीब और असहाय लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना और उनको कानूनी सलाह देना है। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रॉपर्टी बिजली, पानी बिल संबंधी, मोटर व्हीकल चालान, राजस्व व अपराध संबंधी आदि वादों का निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्यतः निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी सलाह, मीडिएशन कराना और लोक अदालत कराना होता है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में मेगा शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित समस्त विभागों से कहा कि वह पंजीकृत लाभार्थियों को लाभ देने के साथ-साथ नवीन पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनको योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दें। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर डीएफओ जगदेव सिंह द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को विस्तार से समझाया योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अन्य विभागों द्वारा भी अपने विभाग योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को चेक वितरण और प्रमाण पत्र वितरण किए गये। मेगा कैंप में इन विभागों के रहे स्टॉल राजस्व विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विकास/खंड विकास, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका परिषद, कौशल विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग, आईटीआई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बैंक सहायता लोन विभाग, वन विभाग, आवास एवं नगर विकास विभाग, खाद्य सुरक्षा व रसद विभाग, जल शक्ति विभाग/अन्य विभाग के स्टॉल रहें। मेगा कैंप में लगभग विभिन्न विभागों के 700 लाभार्थियों को प्रतिभा, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, सीएमओ डॉ अनिल कुमार, डीएफओ जगदेव सिंह, डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, सीओ सिटी अपेक्षा निंबड़िया आदि विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र ‌व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता के रूप में आलोक चौहान, जावेद अली, तरुण मित्तल, आसिफ चौहान आसिफ चौहान सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  कर्मचारी भारी संख्या में आमजन लाभार्थी मौजूद रहें।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button