नगर पंचायत के प्रयास से टूटी सड़क का होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी राहत

झिंझाना, शामली। कस्बे में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण अब जल्द शुरू होने जा रहा है। नगर पंचायत झिंझाना के चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप के अथक प्रयासों से आगामी दो दिन में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क बनने से कस्बे के लोगों को गड्ढों और जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
मंगलवार को चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए गाड़ी वाला चौक तक बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के बाद जहां-जहां आवश्यकता होगी वहां नालों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या दूर हो सके। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी, जिससे मार्ग मजबूत होने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
कस्बेवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना पर खुशी जताई है और इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
रिर्पोट – झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।