एक्सिडेंटउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अवैध शराब नष्ट करते समय लगी आग, चार लोग झुलसे

झिंझाना,शामली। न्यायालय के आदेश पर जब्त अवैध शराब को नष्ट करते समय अचानक आग लगने से दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार झुलस गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कैराना हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना तथा आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में 59 मुकदमों में पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान चौकीदार नवाब ने माचिस की तिल्ली डाल दी, जिससे शराब में अचानक आग लग गई।
आग की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल जोनी हैंड, हेड कांस्टेबल ललित, चौकीदार नवाब पुत्र मुंशी निवासी तिसंग और सुनील पुत्र धर्मवीर निवासी लक्ष्मणपुर झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान आग लगने से चार लोग झुलस गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रिर्पोट : झिंझाना से हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button