उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

कैराना और शामली में कांग्रेस नेताओं ने फैराया तिरंगा

शामली। आजादी दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी ने राष्ट्रीय झंडा लहराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय झंडा को सलामी दी। समारोह की अध्यक्षता दीपक सैनी ने की। इस मौके पर कांग्रेसी वर्करों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह को जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज, महिला कांग्रेस जिला महासचिव इसराना बेगम ने भी संबोधित किया। मंच संचालन श्याम लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक धर्मेंद्र कंबोज, वैभव गर्ग, हारुन अंसारी, अनुज गौतम, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला महासचिव इसराना बेगम, सीमा देवी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

– कैराना के कांग्रेसियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

रविवार को शामली जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के शिव चौक पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय झंडा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलामी दी। इस मौके पर कैराना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शमशीर गांधी नगर अध्यक्ष कैराना, अकबर अंसारी, खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद, इंतजार बागवान आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज ने भी राष्ट्रीय झंडा को दी सलामी

कैराना। के दिग्गज नेता अब्दुल हफीज ने जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया कर राष्ट्रीय झंडा को सलामी दी। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई।

रिपोर्ट :-  सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Back to top button