उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

घर से शोभायात्रा देखने निकले दो भाई लापता, हड़कंप मचा, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस से बरामद करने की गुहार

शामली। शहर की एक शोभायात्रा देखने निकले दो सगे भाई रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से दोनों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार धर्मपुरा निवासी लव जैन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे चिराग जैन और 9 वर्षीय कुशाग्र जैन तीन नवंबर को दोपहर घर से शोभायात्रा देखने के लिए निकले थे। करीब डेढ़ बजे कुशाग्र ने फोन कर बताया कि वह गुरुद्वारे के पास खड़ा है, जबकि चिराग अपने दोस्त के घर गया है। पिता ने उसे वहीं रुकने को कहा और स्वयं मौके पर पहुंचने लगे। जब लव जैन गुरुद्वारे पहुंचे तो कुशाग्र का कोई पता नहीं चला। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क किया, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। अब वह मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है, जिससे अंतिम बार बात हुई थी। परिवार में दोनों बच्चों के लापता होने के बाद से परिवार के सदस्य परेशान है। लव जैन ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बच्चों को जल्द से जल्द खोजा जाए, क्योंकि अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों बालकों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button