उत्तराखण्डधर्म-कर्मराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास पर नवदुर्गा पूजन कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

देहरादून 10अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button