उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन

भट्ट को आर्य के निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद! कहा, निर्णय से सभी वर्गों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

देहरादून 5 अक्टूबर। भाजपा की तरफ से राज्यसभा सीट के उम्मीदवार श्री दिनेश आर्य कल विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि भाजपा मुख्यालय पहुंचकर आज राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवार श्री दिनेश आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा समेत प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पार्टी की विधि टीम द्वारा उनके नामांकन को लेकर औपचारिक कार्रवाई पूरी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार कल प्रातः 10 बजे सभी विधायक विधानसभा में एकत्र होंगे। जिसके उपरांत 11 बजे उनके विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
​
​इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि श्री आर्य, भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे है और संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे है। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊँ क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है। निश्चित रूप से दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना बीजेपी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। उनकी नुमाइंदगी की घोषणा से सभी वर्गों में बहुत उत्साह का माहौल है और हमे उम्मीद है कि वे निर्विरोध राज्यसभा का चुनाव जीतने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button