उत्तराखण्डशिक्षासंस्कृति

सरस्वती शिशु मंदिर मोना के छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गायन से सबको किया मंत्र मुग्ध

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल 25 सितंबर । सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के सरस्वती शिशु मंदिर मोना के छोटे छोटे बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन कर सबको मंत्र मुग्ध कर डाला।यहां बता दें
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के निर्देशन में नमामि भारतम कार्यक्रम के तहत वंदेमातरम को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामुहिक वंदेमातरम गायन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर मौना नैनीताल द्वारा श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान मौना में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अमित जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल, कमलेश नयाल कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाष्कर महतोलिया प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।
मुख्य वक्ता द्वारा राष्ट्रीय गीत की भूमिका रखी गई। तत्पश्चात सामुहिक रूप से छात्र छात्राओं, अभिभावकों द्वारा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय आशीर्वचन दिया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर तमाम स्कूल के शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button