उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना

जलालाबाद (शामली)17 सितम्बर । श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का विशेष पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर उत्तम मार्दव धर्म के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उत्तम मार्दव धर्म के महत्व को समझते हुए अहंकार का त्याग कर विनम्रता एवं सरलता को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं धार्मिक वातावरण बना रहा।

दशलक्षण पर्व के दौरान मंदिर में प्रतिदिन शाम के समय भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 श्लोकों का पाठ भी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाता है। इस धार्मिक पाठ में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

धार्मिक कार्यक्रम में पारस जैन, विनय जैन, विनोद जैन (देवबंद), अमित जैन, मनीष जैन, मयंक जैन, राहुल जैन, मोक्षित जैन, सुशील कुमार जैन, ऋषभ जैन, संदीप जैन एवं कुलदीप जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button