राज्यविशेष समाचार

मिस उत्तराखण्ड 2026 अंजली असवाल को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून, 02 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल निवासी एवं सातवीं गढ़वाल राइफल्स के अमर शहीद हवलदार दीपक असवाल की पुत्री अंजली असवाल को मिस उत्तराखण्ड 2026 बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अंजली असवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनकी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अंजली असवाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड के सैनिक परिवारों के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने अंजली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

इस दौरान पर मसूरी विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, अंजली असवाल की माता तथा सातवीं गढ़वाल राइफल समिति के अध्यक्ष कैप्टन कुलदेव सिंह नेगी (सेनि) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button