भगवान विश्वकर्मा की जयंती हमें कार्य के प्रति निष्ठा, कौशल, अनुशासन, समर्पण एवं सृजनशीलता की प्रेरणा देती है: एसएसपी मंजूनाथ टीसी
नैनीताल। (ललित जोशी)सरोवर नगरी व उसके आसपास निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, संचार शाखा, परिवहन शाखा में औजारों, मशीनों एवं विभिन्न उपकरणों को विधिवत सजाकर पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर परएसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती हमें कार्य के प्रति निष्ठा, कौशल, अनुशासन, समर्पण एवं सृजनशीलता की प्रेरणा देती है। पुलिस बल के लिए शस्त्र एवं उपकरण केवल कार्य के साधन नहीं, बल्कि जनसेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनका सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग प्रत्येक पुलिसकर्मी के कर्तव्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कर्तव्य के प्रति इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
पुलिस बल द्वारा प्रतिदिन कर्तव्य निर्वहन में उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों एवं उपकरणों की सुरक्षा, कार्यक्षमता एवं सुचारु संचालन के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई। इस मौके पर तमाम पुलिस के आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।