पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी के खिलाड़ियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन

देहरादून 24 जून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के द्वितीय दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
द्वितीय दिन फुटबॉल मैचों के अंतर्गत दिनभर कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। रोमांचक फाइनल में के. वि. आईएमए की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
* पीएम श्री के. वि रायवाला में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में पीएम श्री के.वि. आई.एम.ए की फुटबॉल अंडर 17(बालक वर्ग) टीम ने के. वि.ओएनजीसी को अंतिम मैच में 1- 0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
*दिव्यांजलि ने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो तथा जैवलिन थ्रो तीनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।*
*साथ ही विद्यालय की छात्रा अंबर शर्मा ने मुक्केबाज़ी (अंडर-19 वर्ग )में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।*
द्वितीय दिवस पर आर्टिस्टिक योगा (अंडर-14 एवं अंडर-17) तथा रिदमिक योगा (अंडर-14 एवं अंडर-17) एवं रस्सीकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।



