NEET परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान

देहरादून,24 जून 2026।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून एवं डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून में NEET परीक्षा में कथित धांधली के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण परीक्षा तंत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तेजस्वी राणा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य रौठन, पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट, पार्षद प्रत्याशी शुभम चौहान, सौरभ सेमवाल, अभिनव कफलिया सहित अनेक एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं युवाओं से हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन देने की अपील की गई। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।


