जलालाबाद जैन अतिशय क्षेत्र में आचार्य विनिश्च्य सागर जी का भव्य स्वागत

जलालाबाद 23 मई । श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, वाकेश्वरी संत आचार्य श्री 108 विनिश्च्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य आगमन हुआ। आचार्य श्री ननौता से विहार करते हुए जलालाबाद क्षेत्र पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया।
आचार्य श्री ने क्षेत्र में विराजमान मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर अभिषेक एवं शांतिधारा कराई। शांतिधारा के उपरांत अपने मंगल प्रवचनों में उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि अहिंसा धर्म सर्वोपरि है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवों पर दया, करुणा और सद्भाव रखने का संदेश देते हुए कहा कि यही मनुष्य का परम धर्म है।
इस अवसर पर भारतवर्ष दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली आंचल के अध्यक्ष प्रदुमन जैन, विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष अनुज जैन लक्ष्मी नगर, संजय जैन, मोहित जैन, संजीव जैन, गुणपाल जैन, नत्थूमल जैन, परवीन जैन, सुशील जैन (मंत्री जलालाबाद), प्रदीप जैन, सनत जैन, सतीश जैन, अर्पण जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात आचार्य श्री 108 विनिश्च्य सागर जी महाराज ससंघ ने शामली के लिए विहार किया।



