उत्तराखण्डविशेष समाचार
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
देहरादून 16 मई । मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अरीना को उनके कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन का प्रतिफल मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड की बेटियां समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ा रही हैं और अरीना की उपलब्धि इसी गौरवशाली परंपरा का
उदाहरण है।



