जनहित में 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश
देहरादून,16 मई 2026। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा जनहित एवं रिक्तियों के सापेक्ष 11 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। महानिदेशक, उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जनपदों, वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार तपेश कुमार चन्द को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल, नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंहनगर तथा सुमित पाण्डे को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है।
इसी प्रकार अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल, आशीष जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार, विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तथा विमल रावत को उधमसिंहनगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून, निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत, तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तथा अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंहनगर भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


