एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल थानाभवन में राम नवमी व दुर्गा नवमी पर गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन
थानाभवन 20 अक्टूबर
। दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल, थानाभवन में एक भव्य और भावनात्मक गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और सामूहिक सहयोग का सुंदर उदाहरण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा जी, श्रीमती नीता राणा, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौधरी, श्रीमती सुनीता चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती वीना अग्रवाल (सामाजिक कार्यकर्ता शामली) सुश्री गजाला त्यागी( ओ एस सी प्रभारी शामली), श्रीमती दीपशिखा चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता शामली ) सुश्री शिवानी ( एस पी 1090 ) विद्यालय के प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, श्री कमल गर्ग, श्री आशीष सिंघल, श्री विनीत बंसल, विद्यालय के निदेशक श्री मयंक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला मलिक द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।मंत्रोच्चारण का पावन कार्य नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन बड़ी कुशलता और आत्मीयता के साथ समन्वयक मीरा मैम ने संभाला और एक-एक प्रस्तुति को सुंदर शब्दों में जोड़ा ।इस आयोजन में माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपोंकी महिमा का वर्णन किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गरबा, डांडिया, भक्ति गीत, गणेश वंदना और समूह नृत्य शामिल रहे, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रावण दहन कार्यक्रम ने बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनकर दर्शकों को प्रेरणा दी।कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक डांडिया नृत्य ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।मुख्य अतिथि श्री सुरेश राणा जी ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों केव्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं । नारी शक्ति मिशन सप्ताह के अवसर पर सुश्री शिवानी जी ने बताया कि नारी शक्ति केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि नारी का सम्मान और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की असली पहचान है। प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मला मलिक ने कहा कि, “एल्पाइन स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति को भी समान रूप से महत्व देता है। यह आयोजन उसका सजीव उदाहरण है।” विद्यालय के प्रबंधक समिति व प्रधानाचार्या द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।अंत में माँ दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ समन्वयक श्री आकाशदीप ,एकता, शगुन,रेनू,सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। उनके सामूहिक प्रयासों के बिना यह आयोजन संभव न होता।