दशहरा मेले में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, रावण दहन देखने पहुंचे लोग
जलालाबाद (शामली) 20 अक्टूबर
। दशहरा मेले का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। मेले में विभिन्न स्थानों से हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रामलीला ट्रस्ट के ट्रस्टी ब्रजमोहन सिंगल, पप्पू सैनी, राजेश सैनी, डॉ. गोपाल, बिट्टू कोरी, देवेंद्र शर्मा, सुशील जैन, ऋषभ जैन, अंशुल कोरी, उपेंद्र गुप्ता, आदेश गर्ग, सुमित जुनेजा, रवि शर्मा, संजीव गर्ग, राजीव गर्ग, रविंद्र गर्ग एवं रोमिल मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दशहरा मेले में हजारों लोगों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पारंपरिक आयोजन का आनंद उठाया।