उत्तराखण्डराजनीति

अग्निवीरों और उपनल कर्मियों पर निर्णय मे दिखी सीएम धामी की संवेदनशीलता: चौहान

देहरादून 25 अगस्त । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी कैबिनेट मे अग्निवीरों और उपनल कर्मियों के बारे मे लिए निर्णय अत्यंत सराहनीय है और उससे सीएम धामी की युवाओं के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता साफ दिखी है।

चौहान ने कहा कि सेना मे सेवा देकर लौटने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित और अधिक उज्जवल हो इसके लिए राज्य सरकार ने अग्निवीर रोजगार सेल’ की स्थापना का निर्णय लिया है। इस निर्णय से उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित सेल होगा। कैबिनेट का यह निर्णय वीर युवाओं के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है। अग्निवीर रोजगार सेल उन्हें उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करायेगा।

उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों के मामले मे सीएम ने इस बात को साबित किया कि वह घोषणा नही, बल्कि जमीन पर कार्य करने मे विश्वास करते हैं। 1 जनवरी 2016 से ब्रेक वाले उपनल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पद के सापेक्ष कार्य न करने वाले कर्मियों के लिए भी नए पद सृजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस मे छूट जारी रहने से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और यह राज्य के पर्यावरण सरंक्षण की दिशा मे बेहतर कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य मे सड़कों के सुधार की दिशा मे अभियान और सीएम द्वारा खुद सड़क मार्ग द्वारा आवाजाही कर मॉनिटरिंग की बात करना बेहतरीन कदम है।

चौहान ने कहा कि जन हित के अन्य विंदुओं पर पर सार्थक प्रगति निश्चित है । लेकिन जिस तरह सीएम धामी ने हर जरूरत मंद तथा युवा और महिलाओं के सम्मान को आगे कर हर बार नई पहल की उससे ही वह देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों मे सुमार हैं। निश्चित रूप से धामी के विकास के विजन की बदौलत राज्य मे भाजपा हैट्रिक की ओर अग्रसर है।

Advt.

Related Articles

Back to top button