उत्तराखण्डधर्म-कर्म

राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रवण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून,21 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर आयोजित शिव महापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा का श्रवण कर व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य प्रमोद चमोली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान शिव की आरती भी की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button