उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

मुख्यमंत्री धामी ने वैश्य महासंघ के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पत्रिका का किया विमोचन

देहरादून, 4 जुलाई 2026। भारतीय वैश्य महासंघ, देहरादून द्वारा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मेलन की स्मारिका (पत्रिका) का विमोचन किया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल और प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 700 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी एक ही छत के नीचे अपने मनपसंद वर या वधु का चयन कर सकेंगे।
महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन हरिद्वार रोड स्थित अतिथि गृह, रेसकोर्स चौक के निकट किया जाएगा। कार्यक्रम में जन्मपत्री मिलान की विशेष व्यवस्था भी रहेगी, जहां विद्वान आचार्यों द्वारा कंप्यूटर एवं पारंपरिक विधि से कुंडली मिलान कराया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रीतिभोज का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, देवेंद्र गोयल सहित भारतीय वैश्य महासंघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button