सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात वाहन से कुचलें जाने से दर्दनाक मौत

शामली। देर रात्रि शहर के बलवा चौराहे पर सडक पार कर रहे एक अधेड व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में अधेड व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरूवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर एक अधेड व्यक्ति सडक पार कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन चालक ने अधेड व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद अधेड व्यक्ति की मौके पर ही बुरी तरह से कुचले जाने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी लेते हुए उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई आईडी नही मिल सकी। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मृतक आसपास सडक किनारे रहता था, जो भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और राहगीरों से भीख मांगा करता था।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।
