उत्तराखण्डशोक

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार कल,राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून, 19 मई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनकी अंत्येष्टि 20 मई को पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
राजकीय शोक की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक एवं सैन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मेजर जनरल खंडूड़ी के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button