उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप ने मिठाई बांटकर मनाई भाजपा की जीत की खुशी

झिंझाना,(शामली)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी साझा की।

इस मौके पर डा सतीश कश्यप, राहुल देव गुप्ता, खुर्शीद आलम, शान मियां, विनोद रुहेला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button