उत्तराखण्डधर्म-कर्म
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सीकर/देहरादून 21 अप्रैल 

। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है, जिससे लोगों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।



