उत्तराखण्डराजनीति
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

देहरादून 21 अप्रैल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके परिवारजनों से भी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (से.नि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



