ब्रह्म सिंह अध्यक्ष व नसीम अहमद महासचिव निर्वाचित हुए, कैराना बार एसोसिएशन का चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में सम्पन्न

0
337

कैराना। बार एसोसिएशन कैराना का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर ब्रह्म सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामकुमार वशिष्ठ को 59 मतों से पराजित किया। जबकि महासचिव पद पर नसीम अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार चौहान को 40 मतों से पराजित किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह व सह सचिव प्रशासनिक पद पर शफकत खान विजयी घोषित किए गए। सुबह 9बजे बार भवन में मतदान प्रारंभ हुआ एल्डर कमेटी के चैयरमेन ईशपाल सिंह सदस्य प्रदीप कुमार जैन, रियासत अली, करतार सिंह व शगुन मित्तल की देखरेख में दोपहर 2 बजे तक मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान में 340 अधिवक्ता मतदाताओं में से 329 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनका निर्विरोध हुआ निर्वाचन

उपाध्यक्ष पद पर नदीम अहमद, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह, सह सचिव पुस्तकालय पद पर सूरज सिंह वरिष्ठ सदस्य पद पर खड़क सिंह चौहान, तारिक रजा व विनय शर्मा तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर फरमान अली, रोहित कुमार, मौ अजमल व विकास कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर राजेन्द्र प्रसाद, आलोक चौहान, विनय चौहान, महेंद्र सिंह, मनीष कौशिक, बिलाल अहमद, राशिद अली चौहान, सालिम चौधरी, मेहरबान चौधरी व जावेद अली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।