उत्तराखण्डराजनीति

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिनंदन

देहरादून, 24 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा का स्वागत करते हुए उनका प्रदेश में हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है और राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button